हल्की बूंदाबांदी से मौसम में आया बदलाव, छाये रहे बादल
Updated at : 16 May 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में आया बदलाव, छाये रहे बादल
विज्ञापन
– जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा
वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में मौसम में गुरुवार को फिर से बदलाव आया. दोपहर से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाये रहे. शहर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई. धूल भरी हवाएं चलती रही. मौसम में बदलाव से दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली. दोपहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 59% रही. तीन किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 17 से 21 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा, बारिश की संभावना अभी नहीं है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों में इस दौरान आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




