8 महीने से तकनीकी खराबी के कारण ठप है आधुनिक अंतिम संस्कार की सुविधा

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन

सामाजिक कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन

भागलपुर के बरारी में 8 महीने से बंद विद्युत शवदाह गृह को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से जल्द सुविधा बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन

Electric Crematorium: भागलपुर के बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित सांकेतिक धरने में जिला प्रशासन और नगर निगम से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह को शीघ्र चालू कराने की मांग उठाई गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण पिछले लगभग आठ महीनों से यह सुविधा बंद है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आठ महीने से ठप है विद्युत शवदाह गृह

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद है. इसके कारण अंतिम संस्कार की आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है.

गंगा का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता

मुख्य गेट के पास गंगा का पानी पहुंचने और लगातार जलस्तर बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

नए शवदाह गृह का निर्माण भी अधूरा

धरने में शामिल लोगों ने बताया कि नया विद्युत शवदाह गृह भी करीब एक वर्ष से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक उसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है. लंबे समय से काम चलने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

पार्किंग और जलजमाव की भी समस्या

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिसर में पर्याप्त पार्किंग स्थल होने के बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण है. सरकारी पाइप और अन्य सामग्री रखकर जगह को अवरुद्ध कर दिया गया है. साथ ही जलजमाव की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

Electric Crematorium: सांकेतिक धरने में कमल जायसवाल के साथ कन्हैया लाल, आलोक राज, संतोष श्रीवास्तव, शंभु सिंह, अवध किशोर मंडल, ओमप्रकाश मंडल, आनंद पासवान, विनय कुमार भगत, रंजन चौधरी, मोहित सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, सन्नी भगत और प्रणव दास सहित कई लोग मौजूद रहे. सभी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह को शीघ्र चालू कराने, निर्माणाधीन नए शवदाह गृह का कार्य जल्द पूरा करने, जलजमाव की समस्या दूर करने और प्याऊ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
Deepak Kumar Rao

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Rao

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन