आज हल्की बारिश का अनुमान, 15 तक तापमान रहेगा सामान्य

आज हल्की बारिश का अनुमान, 15 तक तापमान रहेगा सामान्य
वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में शुक्रवार को बारिश की गतिविधियां थम गयी. आसमान में हल्के बादल छाये रहे. पूर्वा हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा. वहीं, सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा. हवा की अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत रहा. हवा की गति 4.7 किमी/घंटे रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 11 से 15 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. 11 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति पांच से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों में इस दौरान सिंचाई रोक सकते हैं. काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें, तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




