अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का भागलपुर तक होगा विस्तार, रेल मंत्री ने दिया ये आदेश

Published by :Preeti Dayal
Published at :05 May 2026 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
Ahmedabad Patna Amrit Bharat Express extended Bhagalpur

अमृत भारत एक्सप्रेस

Amrit Bharat Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार जल्द ही भागलपुर तक किए जाने का फैसला लिया जा सकता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. खासकर भागलपुर जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर तक किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार के प्रयासों और मांग पर रेल मंत्रालय जल्द ही फैसला ले सकता है.

फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का मिला आदेश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आशुतोष कुमार के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को इस ट्रेन के मार्ग विस्तार के लिए ‘फिजीबिलिटी रिपोर्ट’ (व्यवहार्यता रिपोर्ट) तैयार करने का निर्देश दिया है. गौर करने वाली बात यह है कि इस विस्तार के लिए पूर्व रेलवे (ER) और पूर्व मध्य रेलवे (ECR) दोनों ने अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है, जिससे अब इस योजना का रास्ता साफ हो गया है.

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी से की मुलाकात

इसी सिलसिले में पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) इंदु दुबे से मुलाकात की. उन्होंने आग्रह किया कि फिजीबिलिटी रिपोर्ट को बिना देरी किए रेलवे बोर्ड को भेजा जाए. आशुतोष कुमार की तत्परता और विषय की महत्ता को देखते हुए, इंदु दुबे ने रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित कर दी है. इस ट्रेन के भागलपुर तक विस्तारित होने से मिडिल क्लास के यात्रियों और छात्रों को फायदा हो सकेगा.

लोगों को हो सकेगा ये फायदा

अब भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय के लोग सीधे रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और आगरा जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे. कोटा जाने वाले छात्रों और व्यापारिक दृष्टिकोण से इन शहरों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं होगी.

इस महत्वपूर्ण पहल के सफल होने पर आशुतोष कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ मुंगेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह इलाके के विकास और जन-सुविधाओं के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है.

(लखीसराय से रवि राज आनन्द की रिपोर्ट)

Also Read: हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन