BHAGALPUR मंदार हिल रेलखंड के गेट नंबर- 9 के अंडरपास में जलजमाव, ग्रामीण परेशान
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारी पंचायत के पास मंदार हिल रेलखंड के गेट संख्या 9 पर बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव से लोग परेशान है.
विज्ञापन
जगदीशपुर (भागलपुर) से श्रुति की रिपोर्ट :
जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारी पंचायत के पास मंदार हिल रेलखंड के गेट संख्या 9 पर बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव से लोग परेशान है. लोगों को कहना है कि जब से यह पुल बनकर तैयार हुआ है तभी से इस जगह पर जलजमाव है. ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है, जिसके कारण इसमें पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के समय अंडरपास में 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो जाता है. इससे राहगीरों, मजदूरों और किसानों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है. यह अंडरपास करीब 20–25 गांवों के लोगों के लिए मुख्य मार्ग है, जिससे होकर वे हाट-बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं. जलभराव के कारण इस इलाके के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन, विशेषकर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा डिवीजन से अंडरपास की तत्काल जांच कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही, उन्होंने आवागमन को सुरक्षित और सुचारू बनाने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










