BHAGALPUR ई-रिक्शा में बैठे युवक को दिया धक्का, लैपटॉप लेकर भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR ई-रिक्शा में बैठे युवक को दिया धक्का, लैपटॉप लेकर भागे बदमाश

बरारी पुल घाट से भागलपुर जा रहे पसराहा के युवक किशन कुमार की हाउसिंग बोर्ड में ई-रिक्शा में धक्का मार कर लैपटॉप लेकर भाग गये.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

बरारी पुल घाट से भागलपुर जा रहे पसराहा के युवक किशन कुमार की हाउसिंग बोर्ड में ई-रिक्शा में धक्का मार कर लैपटॉप लेकर भाग गये. धक्के से युवक के सर में भी चोट आयी. किशन कुमार पसराहा से भागलपुर हाई लेबल के पास से नाव से पुल घाट आया था. वहां से ई-रिक्शा से भागलपुर जा रहा था. उसके बैग में लैपटॉप था. घटना लगभग दिन के 12:20 के लगभग की है. घटना के बाद काफी भीड़ जमा हो गयी. तभी गश्ती के जा रही बरारी थाना की गश्ती गाड़ी भीड़ को देखकर वहां पहुंच गयी. जिस युवक का लैपटॉप था, उस युवक ने एक व्यक्ति पर लैपटॉप लेने का शक हुआ. गश्ती गाड़ी के साथ चल रहे एक अधिकारी ने लैपटॉप लेकर भाग की आशंका वाले युवक को पुलिस अपने साथ ले गयी. साथ ही जिसका लैपटॉप था उससे पूरी जानकारी के लिए भी उसके साथ ले गयी. युवक ने बताया कि वह पसराहा से भागलपुर जाने के ऑटो पर बरारी पुल घाट के पास बैठा. हाउसिंग बोर्ड के पास जिस ई-रिक्शा में बैठे थे उसमें आगे से एक गाड़ी से धक्का मार दिया. हम गिर गये, मेरा लैपटॉप लेकर भाग गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन