BHAGALPUR विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल यादव ने विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कडी कार्रवाई की मांग सीएम सम्राट चौधरी से की है.
विज्ञापन
गोपालपुर (भागलपुर ) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट :
पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल यादव ने विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कडी कार्रवाई की मांग सीएम सम्राट चौधरी से की है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों से विक्रमशिला सेतु की मरम्मत की मांग की गयी थी. लेकिन अधिकारियों ने जांच कर लीपापोती कर दिया. जिस कारण पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया. उन्होंने कहा कि गंगा नदी के तिनटंगा करारी-कहलगांव व महादेवपुर -हाईलेबुल -बरारी घाट पर स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में ओवर लोड नाव का परिचालन किया जा रहा है. कभी भी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने अफरा -तफरी का आरोप लगाते हुए. तत्काल विक्रमशिला पुल की मरम्मत कर पैदल चलने लायक बनाने की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










