bhagalpur news. ट्रिपल आइटी में नये सत्र में जुलाई व अगस्त में होगा नामांकन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ट्रिपल आइटी में नये सत्र में जुलाई व अगस्त में होगा नामांकन

छात्र-छात्राएं जेईई मेंस की तैयारी कर एंट्रेंस देते हैं और रैंकिंग के अनुसारइंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में पास कर चुके बच्चों का सपना होता है कि उसका नामांकन अच्छे कॉलेज में हो, ताकि पढ़ाई अच्छी और बेहतर प्लेसमेंट मिले.

विज्ञापन

भागलपुर.

छात्र-छात्राएं जेईई मेंस की तैयारी कर एंट्रेंस देते हैं और रैंकिंग के अनुसारइंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में पास कर चुके बच्चों का सपना होता है कि उसका नामांकन अच्छे कॉलेज में हो, ताकि पढ़ाई अच्छी और बेहतर प्लेसमेंट मिले. मालूम हो कि उन्हें कॉलेज मिलता है. इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट्स ट्रिपल आइटी में नामांकन कराने को लेकर इच्छुक हैं. इसका कारण है कि पिछले वर्ष ट्रिपल आइटी में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स का अच्छा प्लेसमेंट हुआ है. मालूम हो कि ट्रिपल आइटी में अलग-अलग कोर्स में कुल 344 सीटों पर इस बार नामांकन होना है. ट्रिपल आइटी भागलपुर के अकादमिक एसोसिएट के डीन प्रोफेसर हिमाद्रि नायर ने बताया कि इंजीनियरिंग में भी कई कोर्स होते हैं. सबका कट ऑफ अलग-अलग होता है. ऐसे में वर्ग के अनुसार भी रैंकिंग होती है. जनरल व ईडब्ल्यूएस का अलग होता है. बताया कि हरेक वर्ष अलग-अलग आंकड़े होते हैं. ट्रिपल आइटी के पीआरओ धीरज सिन्हा ने बताया कि परिणाम आ चुका है. जुलाई व अगस्त में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन