Bhagalpur news मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. प्रखंड और जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गयी है, लेकिन इसी माह उनके आगमन की प्रबल संभावना जतायी जा रही है. संभावित दौरे को देखते हुए बैजानी में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है. मुख्य सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य तेज कर दिये गये हैं. सरकारी भवनों की रंगाई-पुताई कर उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है. बैजानी तालाब की साफ-सफाई के साथ उसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. विद्यालय परिसर और मैदान का समतलीकरण कार्य तेजी से चल रहा है. तैयारी में किसी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए अधिकारी लगातार कैंप कर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये जा हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

राम-भरत मिलन व शबरी प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु

सुलतानगंज रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में बाबा रामेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.चंडीगढ़ से पधारे राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने राम कथा के सातवें दिन राम–भरत मिलन एवं शबरी प्रसंग के माध्यम से नवधा भक्ति का विस्तारपूर्वक वर्णन किया. उन्होंने चित्रकूट में राम-रत के भावपूर्ण मिलन और भरत द्वारा प्रभु श्रीराम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटने की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक शत्रुघ्न जी महाराज ने महारास का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने महारास में कामदेव को परास्त किया. इसके साथ ही कंस वध, धर्म की स्थापना और मथुरा की पावन भूमि पर गुरु शांदीपनी के चरित्र का वर्णन किया. मौके पर सुरेश प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, नंदन सिंह, पंकज सिंह, राम बहादुर सिंह, गौतम सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन