Bhagalpur news अजगैवीनाथ मंदिर में विजेता झांकियों का हुआ सम्मान

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 22 Feb 2026 1:01 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज महाशिवरात्रि पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गयी भव्य झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज महाशिवरात्रि पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गयी भव्य झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में सम्मानित किया गया. स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया. युवा झांकी प्रतियोगिता में शनिदेव महाराज को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे रौनक कोचिंग सेंटर, सुलतानगंज ने प्रस्तुत किया. द्वितीय पुरस्कार तांडव अघोरी को मिला. तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वीर हनुमान की ओर से देव कन्या को श्राप से मुक्ति व सती कथा (पतंजलि आदर्श योग समिति) को प्रदान किया गया. पाल कला केंद्र, कुम्हार गली की झांकी में बजरंगबली की भूमिका निभाने वाले मुकेश कुमार चौधरी उर्फ टिंकू को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार मिला. बैलगाड़ी वर्ग में बंकटा यादव तथा घोड़ा वर्ग में मनीष यादव उर्फ मंसूरिया प्रथम स्थान पर रहे. बाल झांकी वर्ग में राधा-कृष्ण (शिवआर्ट, बालू घाट रोड) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली प्राची कुमारी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार घोषित किया गया. ध्वजागली की बाल शंकर झांकी (देबू कुमार) को द्वितीय पुरस्कार मिला. चलंत झांकी में अघोरी दो लड़काें को प्रथम तथा प्रेमानंद महाराज फिटनेस क्लब को तृतीय स्थान मिला. प्रसाद सजावट में शशि भूषण मंडल (शाहाबाद) प्रथम और मीरा कृषि केंद्र के संजय चौधरी द्वितीय रहे. स्वागत द्वार सजावट में हरिओम फर्नीचर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. नकद पुरस्कार, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान समिति के सदस्य काली साह ने बताया कि युवा झांकी वर्ग में 6100 से 2100, बाल झांकी में 5100 से 1100 तथा चलंत झांकी में 3100 से 500 रुपये तक नकद राशि दी गयी. प्रथम से पंचम स्थान तक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. बारात में निकली झांकी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. स्थानीय संवाददाता व सोशल मीडिया के 10 युवकों को सम्मानित किया गया. समारोह में निरंजन चौधरी, रंजीत साह, प्रदीप प्यासा, सुबोध यादव, काली साह, संजय चौधरी, पंकज यादव, राकेश कुमार, अखिलेश दास, विनोद यादव, दीपांकर प्रसाद, विकास दास, सन्नी चौधरी, स्वप्निल झा, दीपक दीपांशु सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत साह ने किया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन