Bhagalpur news गंगा ब्रिज का गहन परीक्षण, जून तक पिलर पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लतानगंज–अगुवानी गंगा महासेतु परियोजना को लेकर शनिवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अगुवानी गंगा घाट पहुंच कर निर्माणाधीन महासेतु और एप्रोच पथ का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सुलतानगंज–अगुवानी गंगा महासेतु परियोजना को लेकर शनिवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अगुवानी गंगा घाट पहुंच कर निर्माणाधीन महासेतु और एप्रोच पथ का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक कर कार्य प्रगति का विस्तृत जायजा लिया. मुख्य सचिव ने पाया संख्या 10, 11 व 12 का विशेष निरीक्षण किया. वेल कूप की स्थिति को कैमरे से देखा, जिसकी लाइव फीड एलसीडी टीवी पर प्रदर्शित की गयी. निरीक्षण में निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की.

15 जून से पहले पिलर निर्माण पूरा करने की चेतावनी

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पाया संख्या 10, 11 और 12 के वेल कूप में कटिंग कार्य की तिथि निर्धारित कर मार्च तक इसे पूरा किया जाये. बरसात से पहले 15 जून तक पिलर निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न करने का आदेश दिया . सुलतानगंज साइड कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया.

2027 के अंत तक पुल पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद

परियोजना प्रबंधक रविशंकर सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद कार्य में तेजी लाने के निर्देश मिले हैं. ड्राइंग और डिजाइन से जुड़े शेष कार्य 15 मार्च तक पूर्ण कर लिये जायेगे, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा. उन्होंने संभावना जतायी कि 2027 के अंत तक महासेतु पर आवागमन शुरू हो सकता है. समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि महासेतु निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. नवंबर 2027 तक महासेतु का निर्माण पूर्ण कर आम जनता को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित है. महासेतु चालू होने के बाद खगड़िया, भागलपुर, सुलतानगंज और मुंगेर के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जायेगा. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

पुल निगम एमडी ने भी किया आरओबी व एप्रोच रोड का निरीक्षण

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी जितेंद्र कुमार ने अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ तिलकपुर के समीप निर्माणाधीन आरओबी, एप्रोच रोड और कालीकरण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से आवश्यक जानकारी लेने के बाद वह पुनः निर्माणाधीन सुलतानगंज–अगुवानी पुल का निरीक्षण करते हुए अगुवानी के लिए प्रस्थान कर गये. मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से प्रतीक्षित गंगा महासेतु का निर्माण अब तेज गति से होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन