पूर्व विधायक संजय यादव के बाद अब भाई एमएलसी मनोज यादव भी फंसे

भागलपुर/बांका : गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ केस होने के बाद भी रेंज डीआइजी के पास उनके खिलाफ शिकायतें आ रही हैं. अब संजय यादव के भाई एमएलसी मनोज यादव पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लग गया है. बाराहाट थाने के पंकज चौधरी ने मनोज यादव पर जमीन हड़पने का आरोप […]
भागलपुर/बांका : गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ केस होने के बाद भी रेंज डीआइजी के पास उनके खिलाफ शिकायतें आ रही हैं. अब संजय यादव के भाई एमएलसी मनोज यादव पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लग गया है. बाराहाट थाने के पंकज चौधरी ने मनोज यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, तो बौंसी थाना क्षेत्र के कुरावां गांव के सात किसानों ने डीआइजी के पास पहुंच कर पूर्व विधायक पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है. डीआइजी ने दोनों मामलों की जांच का निर्देश एसपी को दिया है.
हालांकि एमएलसी मनोज यादव ने इस मामले को निराधार बताते हुए कहा कि वह इस नाम के किसी व्यक्ति को जानते ही नहीं, तो जमीन हड़पने का सवाल कहां से उठता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




