कोलकाता से चोरी कर फरार चोर जेवरात के साथ धराया

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता से चोरी कर फरार चोर जेवरात के साथ धराया

. एसपी उपेंद्रनाथ बर्मा के निर्देश पर कोलकाता पुलिस ने अमरपुर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को कलकत्ता से चोरी कर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

अमरपुर.

एसपी उपेंद्रनाथ बर्मा के निर्देश पर कोलकाता पुलिस ने अमरपुर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को कलकत्ता से चोरी कर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किये गये सोने के जेवरात सहित अन्य समानों को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार गत 09 अप्रैल को कलकत्ता के बलियागंज थाना अंतर्गत आदित्य भाग्चंद्का के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में पुलिस ने दुधियाटीकर गांव के प्रमोद यादव के पुत्र सुनील यादव को बांका थाना क्षेत्र के ओढनी डैम ओपी क्षेत्र के गोरवामारण गांव से गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ अमर विस्वास ने बताया कि कोलकाता के बलीयागंज थाना क्षेत्र के आदित्य भाग्चद्का के घर में उक्त गिरफ्तार अभियुक्त नौकर काम करते थे. जब घर में गृहस्वामी नहीं थे तो उनके घर से सोने हीरे समेत कीमती जेवरात लेकर सुनिल यादव फरार हो व इसकी लिखित शिकायत आदित्य भाग्चद्का ने बालीगंज कोलकाता में की व इसकी सूचना बांका एसपी को दी गयी. एसपी के आदेश पर एसडीपीओ अमर विस्वास के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस अभियान में अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, ओढनी डैम ओपी के अध्यक्ष सुनील कुमार अमरपुर थाना के पीटीसी राकेश कुमार व अमरपुर व ओढनी डैम ओपी के पुलिस टीम शामिल थे. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चोर को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद कलकता पुलिस अपने साथ ले जायेगी.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन