अस्पताल के लिए जगह तय
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

पहल. नये अस्पताल को ले प्रधान सचिव को लिखा पत्र अस्पताल के अधीक्षक ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र भागलपुर : एक तरफ जहां जेएलएनएमसीएच (मायागंज हॉस्पिटल) में 250 सीट पर एमबीबीएस की पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही है तो वहीं इस सीट के सापेक्ष एक और अस्पताल बनाये जाने के […]
विज्ञापन
पहल. नये अस्पताल को ले प्रधान सचिव को लिखा पत्र
अस्पताल के अधीक्षक ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र
भागलपुर : एक तरफ जहां जेएलएनएमसीएच (मायागंज हॉस्पिटल) में 250 सीट पर एमबीबीएस की पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही है तो वहीं इस सीट के सापेक्ष एक और अस्पताल बनाये जाने के लिए हॉस्पिटल प्रशासन ने बुधवार को प्रधान सचिव को पत्र लिखा. मेडिकल काॅलेज के लिए चयनित स्थल पाॅकेट पांच में 250 छात्रों की क्षमता के क्लास रूम के साथ-साथ एमआरडी एवं पुस्तकालय भवन निर्माणाधीन है. इसके अलावा इसी पॉकेट में फिजियोथेरेपी एवं एनाटॉमी विभागों के भवन के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन भी कर दिया गया है. भूखंड पाॅकेट चार पर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के निर्माण के लिए बीएमएसआइसीएल द्वारा जी प्लस 8 का नक्शा एवं प्राक्कलन भी आर्किटेक्ट द्वारा तैयार कराया गया है.
खंजरपुर स्थित जेएलएनएमसीएच की जमीन पर बनेगा नर्सिंग कॉलेज : भागलपुर में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग एक और कदम बढ़ गया. 20 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज का यह भवन खंजरपुर स्थित मायागंज हॉस्पिटल की जमीन (पॉकेट आठ) पर बनेगा. बीएमएसआइसीएल (बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने कॉलेज का भवन बनाने के लिए भागलपुर की एक निजी एजेंसी को ठेका दे दिया है. बुधवार को एजेंसी के ठेकेदार ने जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डॉ आरसी मंडल से मुलाकात की और निर्माण शुरू किये जाने व जमीन को लेकर बातचीत की. इस बाबत अधीक्षक डॉ मंडल ने बताया कि पॉकेट आठ वाली जमीन का कुल क्षेत्रफल करीब 56 एकड़ में है, इसी जमीन के एक हिस्से पर कॉलेज का निर्माण होगा. जल्द ही इस जमीन पर कॉलेज के भवन का निर्माण हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




