मायागंज में पांच दिन से एचआइवी किट नहीं, प्राइवेट लैब में जांच

भागलपुर : मायागंज के आउटडोर स्थित रूम नंबर 11 (आइसीटीसी)में बीते पांच दिन से एचआइवी किट नहीं है. यहां के मरीजों का जांच ऐसे लैब से कराया जा रहा है जिसके टेस्ट को एआरटी सेंटर मान्य नहीं करता है और उसके रिपोर्ट के आधार पर एचआइवी का दवा मरीज को मिल ही नहीं सकता है. […]
भागलपुर : मायागंज के आउटडोर स्थित रूम नंबर 11 (आइसीटीसी)में बीते पांच दिन से एचआइवी किट नहीं है. यहां के मरीजों का जांच ऐसे लैब से कराया जा रहा है जिसके टेस्ट को एआरटी सेंटर मान्य नहीं करता है और उसके रिपोर्ट के आधार पर एचआइवी का दवा मरीज को मिल ही नहीं सकता है. आइसीटीसी व पीपीटीसीपी का संयुक्त जांच सेंटर मायागंज हॉस्पिटल के आउटडोर स्थित रूम नंबर 11 में संचालित है. यहां पर बीते पांच दिन से एचआइवी का किट नहीं है.
मजबूरन मरीजों काे अपना एचआइवी जांच यहां पर कार्यरत एक निजी लैब से कराना पड़ रहा है. नियम के तहत किसी भी मरीज की एड्स की जांच एचआइवी 1, एचआइवी 2 व एचआइवी 3 की जांच आइसीटीसी या पीपीटीसीपी से नहीं की जाती है और वह एचआइवी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका एआरटी सेंटर पर एनरॉलमेंट नहीं होगा और न ही उसे एड्स की दवा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




