भागलपुर में चांदी तस्कर गिरफ्तार, 76 किलो चांदी आभूषण जब्त

Updated at : 20 Oct 2016 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में चांदी तस्कर गिरफ्तार, 76 किलो चांदी आभूषण जब्त

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला के तिलका मांझी थाना अंतर्गत बरहपुरा मोहल्ला के निकट एक वाहन से पुलिस ने बिना वैध कागजात के ले जाया जा रहा 76 किलोग्राम चांदी के आभूषण आज जब्त कर लिया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज एक हुंडई टोयोटा वाहन से […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला के तिलका मांझी थाना अंतर्गत बरहपुरा मोहल्ला के निकट एक वाहन से पुलिस ने बिना वैध कागजात के ले जाया जा रहा 76 किलोग्राम चांदी के आभूषण आज जब्त कर लिया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज एक हुंडई टोयोटा वाहन से अवैध तरीके से ले जा रहे 76 किलोग्राम चांदी के आभूषण को जब्त करते हुए वाहन चालक और एक आभूषण कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि चांदी आभूषण की यह खेप को वाहन की डिक्की के नीचे एक तहखाना में छुपा कर रखा गया था, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन