भागलपुर में 34 नये स्थानों पर खुलेंगे सुधा होल-डे बूथ, डीएम से मांगी गयी जमीन
फोटो : पशु चिकित्सालय स्थित सुधा दूध की दुकान
भागलपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए 34 नये होल-डे बूथ खोलने की योजना है। सात निश्चय पार्ट-टू के तहत यह पहल उपभोक्ताओं को सुविधा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।
Bhagalpur News: भागलपुर. विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (विमूल) ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा उत्पादों की बिक्री का विस्तार करने की योजना तैयार की है. इसके तहत 34 प्रमुख स्थानों पर नये सुधा होल-डे बूथ स्थापित करने का प्रस्ताव है. विमूल के प्रबंध निदेशक ने बूथ निर्माण के लिए जिला प्रशासन से 15x15 वर्ग फीट जमीन आवंटित करने का अनुरोध किया है.
शहर में फिलहाल 15 होल-डे बूथ संचालित
वर्तमान में भागलपुर शहर में करीब 15 सुधा होल-डे बूथ संचालित हो रहे हैं. विमूल के अनुसार बूथों की संख्या कम होने के कारण कई जगह उपभोक्ताओं को सुधा के विभिन्न दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. नये बूथ खुलने से ग्राहकों को एक ही स्थान पर सुधा के कई उत्पाद मिल सकेंगे.
सात निश्चय पार्ट-टू से मिली है राशि
बिहार सरकार की सात निश्चय पार्ट-टू योजना के तहत बिहार स्टेट मिल्क कॉ-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड), पटना को मिल्क बूथों की स्थापना के लिए विशेष आवंटन एवं राशि प्राप्त हुई है. इसी योजना के तहत भागलपुर में भी नये बूथ स्थापित करने की तैयारी की जा रही है.
रोजाना 1.15 लाख लीटर दूध का संग्रहण
विमूल, भागलपुर वर्तमान में करीब 1,700 प्राथमिक दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1,15,000 लीटर दूध का संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन कर रहा है. नये बूथों की स्थापना से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है.
जमीन मिलते ही शुरू होगा निर्माण
Bhagalpur News: विमूल की ओर से प्रस्तावित स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा जमीन आवंटित किए जाने के बाद बूथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर जमीन उपलब्ध होने के बाद संबंधित स्थानों पर सुधा होल-डे बूथ विकसित किए जाएंगे.
इन 34 स्थानों पर बूथ का प्रस्ताव
तिलकामांझी व आसपास
- कृषि कार्यालय (आत्मा कार्यालय)
- पूर्वी गेट
- सैंडिस कंपाउंड दक्षिणी गेट, नवाबबाग के सामने
- सैंडिस कंपाउंड उत्तरी गेट, आईजी कार्यालय के पास
- सब्जी मार्केट
- तिलकामांझी, स्वामी विवेकानंद स्मारक के पास
- डॉक्टर कॉलोनी, बस स्टैंड के पास
बरारी व खंजरपुर क्षेत्र
- बरारी हाईस्कूल
- बरारी सब्जी चौक के पास
- डीबीसी कॉलोनी गेट
- एसएम कॉलेज
सबौर व जीरोमाइल क्षेत्र
- जीरोमाइल चौक
- बहादुरपुर मोड़
- हाईस्कूल मोड़
शहर के मध्य व अन्य प्रमुख चौक-चौराहे
- बड़ी पोस्ट ऑफिस गेट
- भीखनपुर गुमटी नंबर तीन
- डिक्शन मोड़, मुंदीचक से बस स्टैंड रोड
- बाईपास रोड, वंशीटीकर टोल गेट
- बौंसी रोड, बागबाड़ी मोड़
नाथनगर व चंपानगर क्षेत्र
- ललमटिया चौक, ललमटिया थाना के पास
- नाथनगर गोलंबर चौक
- चंपानगर, दिगंबर जैन मंदिर के पास
- नरगा चौक, सीटीएस के पास
नवगछिया अनुमंडल
- नवगछिया जीरोमाइल
- सिंघिया मकंदपुर चौक
कहलगांव अनुमंडल
- पुराना अस्पताल
- सत्कार चौक
- पार्क चौक
- भदेर चौक
- स्टेशन चौक, शिवनारायणपुर
- नंदलालपुर चौक, कहलगांव
- ईसीपुर हाईस्कूल
- बैंक मोड़, घोघा
- पीरपैंती अस्पताल चौक
- पीरपैंती डाकघर
- पीरपैंती बाराहाट चौक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











