ePaper

Bhagalpur news मेगा टिकट जांच अभियान से 34.42 लाख राजस्व की प्राप्ति

Updated at : 20 Nov 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मेगा टिकट जांच अभियान से 34.42 लाख राजस्व की प्राप्ति

सोनपुर मंडल ने नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया तो 34.42 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई.

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया तो 34.42 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ टिकट जांच की गयी. अभियान में कुल 4654 यात्रियों से 34,42,96 रुपये राजस्व प्राप्त किया. औसतन 12 मामलों में 16089 रुपये प्रति टीटीई आय प्राप्त हुआ है. यह कार्रवाई सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गयी. टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की. सोनपुर मंडल के टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीम ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया. अभियान के अंतर्गत यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया. अब तक वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से सोनपुर मंडल ने लगभग 33.5 करोड़ की राजस्व की प्राप्ति हुई है. प्रत्येक टीटीई औसतन प्रतिदिन नौ मामलों व 4310 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने कहा कि इसी तरह आगे भी टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जिससे यात्रियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी न हो और रेलवे के राजस्व में निरंतर वृद्धि होती रहे. टिकट निरीक्षकों ने यूटीएस टिकटों की क्यू कोड स्कैनिंग के माध्यम से भी व्यापक जांच की . सोनपुर मंडल में टीटीई की ओर से प्रतिदिन औसतन लगभग 500 यूटीएस टिकटों की स्कैनिंग की जा रही है. यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और नकद रहित भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए सोनपुर मंडल में क्यूआर कोड के माध्यम से फाइन चार्जेज का भुगतान तेजी से अपनाया जा रहा है. रेल प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वह बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन कर जिम्मेदार यात्री बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन