Bhagalpur news लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा पंचायत स्थित कुमैठा गांव के कालिका स्थान प्रांगण के समीप 19 से 30 अप्रैल तक आयोजित श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा पंचायत स्थित कुमैठा गांव के कालिका स्थान प्रांगण के समीप 19 से 30 अप्रैल तक आयोजित श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. 1151 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली. बम काली मासूमगंज से कुमैठा यज्ञस्थली तक निकली इस यात्रा में माताओं-बहनों ने सिर पर मंगल कलश लेकर पदयात्रा की. रथ, सजे-धजे घोड़े और डीजे की गूंज व श्रद्धालुओं के जय श्री राम के नारों से पूरी पंचायत गुंजायमान रही. शोभायात्रा में एक दिन पूर्व वाराणसी से आये यज्ञाचार्य के सान्निध्य में निकाली गयी, जिसमें हजारों महिलाओं, कुमारी कन्याओं एवं आसपास के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से लाये गये जल को बड़े ड्रमों में संग्रहित किया गया था, जहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं व कन्याओं ने कलश में गंगाजल भरा. महिलाएं अपने माथे पर मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचीं. उत्तरवाहिनी गंगा जल से कथास्थल का शुद्धीकरण कर कलश स्थापना की गयी. आयोजकों ने बताया कि सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में अग्नि मंथन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा. महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. विभिन्न प्रांतों से आये विद्वान पंडित वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार करेंगे. बनारस से आये कथावाचक कथा वाचन करेंगे. महायज्ञ को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं.

महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

शाहकुंड दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. सुलतानगंज गंगा तट से कलश में जल भर कर महिलाएं व कुंवारी कन्या गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंची. कलश शोभायात्रा में 1100 महिला व कन्या शामिल हुई. महायज्ञ में भक्तों के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं. वृदांवन से पधारे कथा वाचिका राजलक्ष्मी एवं कथा वाचक आनंद राज भागवत कथा व रामकथा करेंगे. गांव में यज्ञ को लेकर भक्ति का माहौल है. यज्ञ का समापन 28 अप्रैल को होगा. महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमरंजन कुमार, सचिव जगदीश मंडल, संयोजक उपेंद्र मंडल सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जुटे हैं.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन