Bhagalpur news परशुराम जयंती पर भजन-कीर्तन से गूंजा इलाका

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :20 Apr 2026 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news परशुराम जयंती पर भजन-कीर्तन से गूंजा इलाका

सुलतानगंज महेशी बजरंगबली स्थान में अखंड ब्राह्मणत्व के प्रतीक भगवान परशुराम जयंती सनातन बोर्ड परिषद के बांका लोस प्रभारी मनोरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मनायी गयी.

विज्ञापन

सुलतानगंज महेशी बजरंगबली स्थान में अखंड ब्राह्मणत्व के प्रतीक भगवान परशुराम जयंती सनातन बोर्ड परिषद के बांका लोस प्रभारी मनोरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मनायी गयी. भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने पृथ्वी को जीतने के बाद भी राजसुख त्याग तपस्वी जीवन व्यतीत किया और सब कुछ समाज को समर्पित कर दिया. कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन व शंखनाद कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. आयोजन में काफी संख्या में परशुराम वंशज व ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर निर्दोष कुमार मिश्रा, पंकज चौधरी, बालमुकुंद चौधरी, सिकंदर चौधरी, सागर झा, विजय मिश्रा, अर्जुन मिश्रा, विकास चौधरी, राज बाबू, अनिल सहित कई लोग उपस्थित थे.खेरैहिया व इंग्लिश चिचरौंन गांव में भी परशुराम जयंती मनायी गयी. पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन हुआ.

परशुराम जयंती पर रुद्राभिषेक व हवन

नवगछिया राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, नवगछिया के तत्वावधान में परशुराम जयंती पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में रुद्राभिषेक और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई. परशुराम चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और हवन कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.संत सियावल्लभ महाराज का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने प्रवचन में धर्म, समाज और संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर अजय रूंगटा, त्रिपुरारी भारती, मनोज पांडे, ललित शास्त्री, नंदलाल तिवारी, अजीत पांडे, विश्वास झा, राजेश कनोडिया, वरुण बाबुल, समर्थ झा, भोला शर्मा, रमेश शर्मा, सहित कई लोग उपस्थित रहे.

बिहपुर. प्रखंड के सोनवर्षा स्थित परशुराम चौक पर रविवार को रुद्रसेना के संयोजन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह से मनाया गया. स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम में रूद्रसेना के अध्यक्ष बिट्टू कुमार चौधरी, सौरभ चौधरी, उत्तम कुमार तथा राधाकृष्ण सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार हैं. वह अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विनाशक होने के साथ-साथ ज्ञान, शौर्य और धर्मनिष्ठा के प्रतीक माने जाते हैं. उनके जीवन से समाज को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन