Bhagalpur news सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news  सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक की वर्द्धमान में सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक की वर्द्धमान में सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नप क्षेत्र वार्ड 14 राहुल नगर के पप्पू यादव का पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वह बीते छह माह से बंगाल में रहकर काम कर रहा था. इस दौरान सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था.हादसे के बाद परिजन शव लाने बंगाल पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस ने सुलतानगंज पुलिस से संपर्क कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही नप की उपसभापति नीलम देवी, पार्षद आरती कुमारी, विधान पार्षद प्रतिनिधि सन्नी कुमार मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. बीडीओ से बात कर मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया गया. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्रवासी मजदूर होने से नियमानुसार सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

महिला यात्री के बैग से लाखों के जेवरात गायब

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को थाना क्षेत्र फुलवरिया दुधैला की महिला आरती कुमारी प्लेटफार्म दो पर ट्रेन पकड़ने पहुंची थीं. उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था. ट्रेन में चढ़ते समय उनके बड़े बैग के अंदर रखे छोटे बैग से सोने का झुमका, मंगलसूत्र, ताना और चांदी का पायल चोरी कर लिया गया. पीड़िता के अनुसार चोरी गये जेवरात की कीमत लाखों रुपये में है. बताया जाता है कि उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला के बैग के चैन खोला गया, लेकिन उसमें कीमती सामान नहीं होने से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा. घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता ने आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी दी, जहां उन्हें मामला दर्ज कराने के लिए भागलपुर जीआरपी थाना जाने की सलाह दी गयी. मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एसआई यूके वर्मा ने पीड़िता से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पहचान के लिए कुछ संदिग्धों के फोटो दिखाये. परिजनों का कहना है कि फुटेज में चोरी की घटना की पुष्टि होती दिख रही है. जीआरपी भागलपुर में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरपीएफ ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी और छानबीन जारी है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन