Bhagalpur news निजी स्कूल के वैन चालक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news निजी स्कूल के वैन चालक ने की आत्महत्या

खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार स्थित एक निजी स्कूल के वैन चालक ने रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार स्थित एक निजी स्कूल के वैन चालक ने रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी. सीसीटीवी कैमरा के मुताबिक घटना शनिवार की देर रात नौ बजे बतायी जा रही है. मृतक की पहचान खरीक बाजार के ही जागेश्वर चौधरी का करीब 45 वर्षीय पुत्र डब्लू चौधरी के रूप में हुई. रोज की भांति रविवार की सुबह जब स्कूल के संचालक समेत अन्य कर्मी स्कूल पहुंचे, तो घटना की जानकारी मिली. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी.सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार स्कूल पहुंचे. बरामदे की छत में लगे हुक में रस्सी के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतरवाया. पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. मृतक नशे में पत्नी को प्रताड़ित करता था. उसकी पत्नी के बीच बीते 10 साल से अक्सर पारिवारिक विवाद चल रहा था. कई बार पंचायत हुई लेकिन रिश्ता में सुधार नहीं हो पाया. पत्नी प्रीतम देवी अपने बच्चों के साथ नारायणपुर स्थित अपना मायका में रहती थी. इससे वह तनाव में रहता था.आशंका है कि इसी तनाव से यह कदम उठाया. स्कूल की एक चाबी चालक के पास रहती थी. वह रात में कभी घर तो कभी स्कूल में ही सो जाता था. घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह पत्नी बच्चों के साथ खरीक बाजार पहुंची. पत्नी और बच्चों के चीत्कार से कोहराम मच गया. चालक को दो बेटी, प्रिया कुमारी,अन्नया कुमारी और एक बेटा हैप्पी कुमार है. बड़ी बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अबतक की जांच में यह बात सामने आयी है कि चालक के बर्ताव से परेशान होकर पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी. जिससे वह हमेशा तनाव में रहता था. पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी. सीसीटीवी कैमरा के मुताबिक घटना शनिवार की देर रात नौ बजे बतायी जा रही है. मृतक की पहचान खरीक बाजार के ही जागेश्वर चौधरी का करीब 45 वर्षीय पुत्र डब्लू चौधरी के रूप में हुई. रोज की भांति रविवार की सुबह जब स्कूल के संचालक समेत अन्य कर्मी स्कूल पहुंचे, तो घटना की जानकारी मिली. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी.सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार स्कूल पहुंचे. बरामदे की छत में लगे हुक में रस्सी के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतरवाया. पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. मृतक नशे में पत्नी को प्रताड़ित करता था. उसकी पत्नी के बीच बीते 10 साल से अक्सर पारिवारिक विवाद चल रहा था. कई बार पंचायत हुई लेकिन रिश्ता में सुधार नहीं हो पाया. पत्नी प्रीतम देवी अपने बच्चों के साथ नारायणपुर स्थित अपना मायका में रहती थी. इससे वह तनाव में रहता था.आशंका है कि इसी तनाव से यह कदम उठाया. स्कूल की एक चाबी चालक के पास रहती थी. वह रात में कभी घर तो कभी स्कूल में ही सो जाता था. घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह पत्नी बच्चों के साथ खरीक बाजार पहुंची. पत्नी और बच्चों के चीत्कार से कोहराम मच गया. चालक को दो बेटी, प्रिया कुमारी,अन्नया कुमारी और एक बेटा हैप्पी कुमार है. बड़ी बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अबतक की जांच में यह बात सामने आयी है कि चालक के बर्ताव से परेशान होकर पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी. जिससे वह हमेशा तनाव में रहता था.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन