सजायाफ्ता कैदी की मौत
Updated at : 04 Dec 2014 7:28 PM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर: बिहार के भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारागार में हत्या के एक मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने बीती रात्रि पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया.जिलाधिकारी विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक कैदी का नाम लतीफ मियां (50) है और उन पर गत मंगलवार को एक अन्य […]
विज्ञापन
भागलपुर: बिहार के भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारागार में हत्या के एक मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने बीती रात्रि पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया.जिलाधिकारी विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक कैदी का नाम लतीफ मियां (50) है और उन पर गत मंगलवार को एक अन्य कैदी जंग बहादुर ने तौलिए में लिपटे हुए ईट से वार किया था जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये हैं.
उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है.विरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच का निर्देश सदर अनुमंडल अधिकारी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी को दिया गया है जो आज शाम तक अपनी रिपोर्ट सौपेंगे.उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में फिदा हुसैन नामक एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में लतीफ मियां को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी.विरेंद्र ने बताया कि बांका कारागार से लतीफ मियां और जंग बहादुर को क्रमश: वर्ष 2008 और 2007 में भागलपुर केंद्रीय कारागार हस्तांतरित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




