bhagalpur news. झिझिया नृत्य और सोशल मीडिया के प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. झिझिया नृत्य और सोशल मीडिया के प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-एम के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सुंदरवती महिला महाविद्यालय में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-एम के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सुंदरवती महिला महाविद्यालय में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो निशा झा, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हिमांशु शेखर और पृथा वासु ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसे छात्रा सरगम ने प्रस्तुत किया. मौके पर प्राचार्य ने स्वयंसेविकाओं को कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. कहा कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए एनएसएस से जुड़ना बेहद जरूरी है. एनएसएस छात्राओं को अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ सिखाती है. नाटक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज और छात्राओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है. समाज में जागरूकता लाने के लिए इस तरह के नाटकों की जरूरत है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

उद्घाटन सत्र के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इसमें सृष्टि की टीम ने पारंपरिक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. इसके अलावा दिव्या की टीम ने सोशल मीडिया के अच्छे और बुरे प्रभाव विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. इस नाटक के माध्यम से छात्राओं ने समाज को सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. नाटक में सृष्टि, शिवानी, शांति, आकृति, निकिता, जाह्नवी, रानी, प्रिया, मनीषा और सोनी ने भूमिका निभायी. धन्यवाद ज्ञापन डॉ हिमांशु शेखर ने किया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन