bhagalpur news. विद्यालय में एनसीसी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मिली स्वीकृति

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 1:11 AM

विज्ञापन

गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति मिलने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

विज्ञापन

गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति मिलने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चार बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल, सूबेदार मेजर शीतल सिंह, भागलपुर विभाग के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, विद्यालय अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, कोषाध्यक्ष तिलक राज वर्मा, सदस्य मधुसूदन झा व प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने कहा कि विद्यालय के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 में हुई थी और यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है. बताया कि अभी विद्यालय में अष्टम कक्षा के छात्रों को इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा तथा अगले सत्र से सप्तम से अष्टम में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी मौका मिलेगा. इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल व सूबेदार मेजर शीतल सिंह ने प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह व विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर सागर कुमार को एनसीसी रेजिंग पत्र प्रदान किया. प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विद्यालय को सैनिक स्कूल की मान्यता पहले से प्राप्त है और अब एनसीसी प्रारंभ होने से छात्र-छात्राओं को और लाभ मिलेगा. कार्यक्रम का संचालन व अतिथि परिचय वरिष्ठ आचार्य अजय कुमार ने किया. मौके पर सूबेदार प्रवीण थापा, हवलदार दलवीर सिंह, कंपनी हवलदार मेजर मुखिया कुमार यादव, एनसीसी ऑफिसर सागर कुमार, सेवानिवृत्त जेसीओ सुधाकर मिश्र, जयराम उरांव, सहसचिव अश्वनि खटोर, पूर्व छात्र अनुराग महराणा, शशि भूषण मिश्र, शांतनु आनंद सहित विद्यालय के सभी आचार्य व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन