Bhagalpur news मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर परिषद सतर्क, वार्डों में फॉगिंग तेज

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर परिषद सतर्क, वार्डों में फॉगिंग तेज

सुलतानगंज नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा फॉगिंग अभियान तेज कर दिया गया है. नगर परिषद की ओर से विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है

विज्ञापन

सुलतानगंज नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा फॉगिंग अभियान तेज कर दिया गया है. नगर परिषद की ओर से विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है, ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके. नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि अब तक वार्ड संख्या एक से छह तथा वार्ड 15 से 17 तक फॉगिंग का कार्य कराया जा चुका है. इसके अलावा शेष वार्डों में भी जल्द ही फॉगिंग कराई जाएगी. कहा कि मच्छरों के प्रकोप से लोगों को राहत दिलाने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नगर परिषद लगातार फॉगिंग अभियान चला रही है. नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है.

18 को दो पैक्सों में होगा मतदान, तैयारियां पूरी

सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली है. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड के श्रीरामपुर पैक्स तथा धांधी बेलारी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा. दोनों पैक्सों में मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा. बताया कि श्रीरामपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जहां कुल 1399 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं धांधी बेलारी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां कुल 1093 मतदाता मतदान करेंगे. बीडीओ ने बताया कि दोनों पैक्सों में 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन