एनवी राजू की संपत्ति जब्त करने की शुरू हुई प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2020 11:03 AM
भागलपुर: कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की शहर में तीन जगहों पर संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की भागलपुर शाखा के प्रबंधक को पत्र भेज कर दंडाधिकारी शुल्क अनुमंडल नजारत में जमा करने का निर्देश दिया है. दंडाधिकारी की नियुक्ति होने […]
भागलपुर: कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की शहर में तीन जगहों पर संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की भागलपुर शाखा के प्रबंधक को पत्र भेज कर दंडाधिकारी शुल्क अनुमंडल नजारत में जमा करने का निर्देश दिया है. दंडाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद संपत्ति जब्त कर ली जायेगी. एनवी राजू ने बैंक ऑफ बड़ौदा से ऋण लिया था, जिसमें जोगसर मौजा में 1440 वर्गफीट, ईश्वरी कांप्लेक्स में 1004 वर्गफीट और अध्यांती टावर में 1118.70 वर्गफीट में स्थित संपत्ति को बंधीकृत किया था. ऋण नहीं चुकाने पर बैंक ने उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए बैंक प्रबंधन ने जिलाधिकारी से दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया था. जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को इस बाबत निर्देश दिया था. अनुमंडल पदाधिकारी ने बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया है कि 1900 रुपये प्रति दंडाधिकारी प्रतिदिन के हिसाब से अनुमंडल नजारत में जमा करें, ताकि दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










