बिहार : भागलपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सबौर थाना क्षेत्र के मसाढू पुल के समीप डाइवर्जन पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. घटना में बाइक पर सवार एक दो साल की बच्ची सहित कुलपांच लोग सवार थे. जिसमेंदो की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि,एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सबौर थाना क्षेत्र के मसाढू पुल के समीप डाइवर्जन पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. घटना में बाइक पर सवार एक दो साल की बच्ची सहित कुलपांच लोग सवार थे. जिसमेंदो की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि,एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. मृतकों में रेशम देवी (23) और उनका भाई छोटू (11) शामिल है. रेशम देवी का देवर रंजीत यादव को गंभीर अवस्था में मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जबकि, रेशम का देवर राजेश यादव औरदो साल की बेटी अनु पूरी तरह सुरक्षित है.
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और एनएच 80 को जाम कर प्रदर्शन करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




