ePaper

सृजन मामले में मृत कर्मी पर प्रपत्र क गठन की तैयारी

Updated at : 19 Dec 2019 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
सृजन मामले में मृत कर्मी पर प्रपत्र क गठन की तैयारी

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में एक बार फिर एक मृत कर्मचारी पर प्रपत्र क गठन की तैयारी की जा रही है. गठन कर दो दिनों में मुख्यालय को भेजा जायेगा. कल्याण विभाग के तत्कालीन कर्मचारी स्व एसएम रिजवानुल हक के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश जिला प्रशासन को कल्याण निदेशालय ने दिया […]

विज्ञापन

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में एक बार फिर एक मृत कर्मचारी पर प्रपत्र क गठन की तैयारी की जा रही है. गठन कर दो दिनों में मुख्यालय को भेजा जायेगा. कल्याण विभाग के तत्कालीन कर्मचारी स्व एसएम रिजवानुल हक के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश जिला प्रशासन को कल्याण निदेशालय ने दिया था.

इस बाबत जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्व हक पर प्रपत्र क गठित कर दो दिनों में निदेशालय को भेज दिया जायेगा. यह पूछे जाने पर कि मृतक कर्मचारी के विरुद्ध क्या कार्रवाई होगी, इस पर उनका कहना था कि यह बात वे नहीं बता सकते. ज्ञात हो कि एक माह पहले कल्याण विभाग के कर्मचारी स्व महेश मंडल, रामप्रवेश पासवान व विजय पोद्दार के खिलाफ भी प्रपत्र क का गठन कर विभागीय कार्यवाही के लिए भेजा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन