ePaper

बूथों तक कम पहुंचे दिव्यांग प्रत्याशी के बूथ पर भी कम वोटिंग

Updated at : 23 Oct 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
बूथों तक कम पहुंचे दिव्यांग प्रत्याशी के बूथ पर भी कम वोटिंग

थर्ड जेंडर के 14 वोटर में किसी ने नहीं दिया वोट दस्तावेज के तौर पर 58 हजार 714 वोटरों ने किया केंद्र पर एपिक कार्ड का प्रयोग भागलपुर : इस बार के नाथनगर विधानसभा उप चुनाव में वोटर टर्न आउट रिपोर्ट प्रशासन के साथ वोटरों को भी झटका देनेवाला है. लोकसभा चुनाव की तुलना में […]

विज्ञापन

थर्ड जेंडर के 14 वोटर में किसी ने नहीं दिया वोट

दस्तावेज के तौर पर 58 हजार 714 वोटरों ने किया केंद्र पर एपिक कार्ड का प्रयोग
भागलपुर : इस बार के नाथनगर विधानसभा उप चुनाव में वोटर टर्न आउट रिपोर्ट प्रशासन के साथ वोटरों को भी झटका देनेवाला है. लोकसभा चुनाव की तुलना में नाथनगर विधानसभा उप चुनाव में कुल 47.31 प्रतिशत वोट डाले गये. कुल तीन लाख 16 हजार 736 में से एक लाख 49 हजार 851 वोटर ही बूथ पर आये और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
यही हाल दिव्यांगों का भी रहा, जिसके लिए बनाये आदर्श मतदान केंद्र मध्य विद्यालय कोलाखुर्द में 100 वोटरों में महज नौ ही वोट देने के लिये आये. दिव्यांगों के बूथ तक नहीं आने का कारण एक तो प्रशासन का प्रबंधन सही नहीं होना था. आदर्श मतदान केंद्र पर आनेवाले दिव्यांग वोटरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में दिव्यांग वोटर की सूची विकास मित्र के पास थी, वह इस बार नहीं थी. जो वोटर आ रहे थे, वहीं वोट डालते. थर्ड जेंडर के 14 वोटरों में भी एक भी वोट देने नहीं आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन