दो दारोगा व एक जमादार निलंबित, अन्य भी घेरे में
भागलपुर : श्रीराम अपार्टमेंट में सोमवार शाम नाटकीय ढंग से अपहर्ताओं के विरुद्ध हुई कार्रवाई और पुलिस पर फायरिंग मामले का पर्दाफाश महज एक सीसीटीवी कैमरे ने कर दिया. मामले की भनक वरीय अधिकारियों को लगी, तो फौरन मामले की जांच करायी गयी. इसमें जोगसर थाना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध पायी गयी. डीआइजी के […]
भागलपुर : श्रीराम अपार्टमेंट में सोमवार शाम नाटकीय ढंग से अपहर्ताओं के विरुद्ध हुई कार्रवाई और पुलिस पर फायरिंग मामले का पर्दाफाश महज एक सीसीटीवी कैमरे ने कर दिया. मामले की भनक वरीय अधिकारियों को लगी, तो फौरन मामले की जांच करायी गयी. इसमें जोगसर थाना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध पायी गयी.
आपके शहर में
डीआइजी के निर्देश पर सिटी एसपी ने जांच कर दो घंटे के भीतर रिपोर्ट सीनियर एसपी को सौंप दी. रिपोर्ट के आधार पर सीनियर एसपी ने जोगसर थाना के प्रभारी एसएचओ (थानाध्यक्ष) समेत दो एसआइ और एक जमादार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है. इधर, देर रात तक मामले को लेकर सिटी एसपी जोगसर थाना के अन्य अफसरों और जवानों से पूछताछ करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए