मोहनपुर गांव के 100 परिवार का घर व जमीन कटकर बहा, अस्तित्व खतरे में

भागलपुर : नाथनगर दियारा स्थित मोहनपुर गांव की सैकड़ों बीघा जमीन कटकर गंगा नदी में विलीन हो गयी है. गांव में अधिकांश घर कटाव की चपेट में आ गये हैं. जिस गांव में सौ से अधिक परिवार बसता था, वहां गंगा नदी की मुख्यधारा बहने लगी है. मोहनपुर के ग्रामीणों के अनुसार 35 साल पहले […]
भागलपुर : नाथनगर दियारा स्थित मोहनपुर गांव की सैकड़ों बीघा जमीन कटकर गंगा नदी में विलीन हो गयी है. गांव में अधिकांश घर कटाव की चपेट में आ गये हैं. जिस गांव में सौ से अधिक परिवार बसता था, वहां गंगा नदी की मुख्यधारा बहने लगी है. मोहनपुर के ग्रामीणों के अनुसार 35 साल पहले बसे इस गांव में 100 से अधिक घर थे.
गंगा नदी की तेज धार में गांव की जमीन व सभी घर कटकर बह चुके हैं. बुधवार तक गांव में महज दर्जन भर घर बचे थे. कटाव की यही रफ्तार रही तो दो से तीन दिन में गांव का अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो जायेगा. गांव के 1200 से अधिक लोग व 500 से अधिक मवेशी नरगा स्थिति सीटीएस मैदान में शरण लिये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




