पीरपैंती सीओ ने पीड़ितों को भोजन कराने का मांगा निर्देश, डीएम हैरान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 2:36 AM
भागलपुर : बाढ़ के दौरान हर जगह पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत देने का प्रयास हो रहा है. इस दौरान ऐसे भी जिम्मेदार हैं, जो सामान्य सुविधा को लेकर भी आदेश-निर्देश का इंतजार करते हैं. कुछ ऐसा ही मामला पीरपैंती अंचल में सामने आया है. यहां करीब 17 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ […]
भागलपुर : बाढ़ के दौरान हर जगह पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत देने का प्रयास हो रहा है. इस दौरान ऐसे भी जिम्मेदार हैं, जो सामान्य सुविधा को लेकर भी आदेश-निर्देश का इंतजार करते हैं. कुछ ऐसा ही मामला पीरपैंती अंचल में सामने आया है. यहां करीब 17 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से पीड़ित है.
पिछले दिनों यहां पीड़ितों को भोजन देने के ऐसे ही जवाबदेह पदाधिकारी पीरपैंती अंचलाधिकारी ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार को चिट्ठी लिखी. उन्होंने पूछा कि राहत कैंप के अलावा अन्य जगहों पर सामुदायिक किचेन खोलने के लिए आदेश निर्गत करें. इस पर डीएम भी हतप्रभ हो गये. उन्होंने कहा, यह भी कोई पूछने की बात है. बाढ़ के समय आपदा प्राधिकरण ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (एसओपी) से काम होता है, जिसकी ट्रेनिंग प्रखंड व अंचल के अधिकारियों को दी जा चुकी है. आपको(सीओ पीरपैंती) भी ट्रेनिंग नहीं मिली है क्या. जो आपके स्तर से यह सवाल हो रहा है. सामुदायिक किचेन खोलने का निर्देश मांगना समझ से परे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










