एनएच कटा,ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त

Updated at : 29 Sep 2019 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच कटा,ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त

भागलपुर इंटरसिटी रवाना होने के बाद तीन घंटे जमालपुर में फंसी बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी को बांका में दोपहर 1.47 बजे तक रोक कर रखा भागलपुर : बाढ़ व बारिश से हालात पहले से ज्यादा बिगड़ गये हैं. शनिवार को मसाढ़ू व इंगलिश फरका के पास रोड कटने से भागलपुर को फरक्का से जाेड़ने वाली एनएच 80 […]

विज्ञापन

भागलपुर इंटरसिटी रवाना होने के बाद तीन घंटे जमालपुर में फंसी

बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी को बांका में दोपहर 1.47 बजे तक रोक कर रखा
भागलपुर : बाढ़ व बारिश से हालात पहले से ज्यादा बिगड़ गये हैं. शनिवार को मसाढ़ू व इंगलिश फरका के पास रोड कटने से भागलपुर को फरक्का से जाेड़ने वाली एनएच 80 पथ पर आवाजाही ठप हो गयी, तो पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन के पटना के समीप रेलवे ट्रैक पर पानी आने से मालदा रेल डिवीजन की ट्रेनों काे रोक दिया गया.
ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रही. तीन घंटे बाद रूट डायवर्ट कर ट्रेनें चलायी गयी. लेकिन इसका प्रभाव साहिबगंज-किऊल-पटना रेल रूट पर पड़ा. ट्रेनों का परिचालन पूरी अस्त-व्यस्त रहा.
सफर पर निकले यात्रियों को हुई भारी परेशानी : ट्रेनों के रूट डायवर्ट व अस्त-व्यस्त परिचालन से भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों में पूरे दिन अफरा-तफरी रही. ट्रेनों के परिचालन से संबंधित जानकारी के लिए यात्रियों को पूछताछ केंद्र पर परेशान देखा गया. कुछ लोगों को रेल यात्रा रद्द करनी पड़ी. विभिन्न स्टेशनों पर यात्री फंसे रहे. घर से सफर पर निकले यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
पटना साहिब व दानापुर के बीच इंटरसिटी रद्द : दानापुर-पटना के समीप रेलवे ट्रैक पर पानी आने से मालदा डिवीजन की सभी ट्रेनों को किऊल से पहले ही रोक दिया गया है. 13401 अप भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 7:14 बजे से ही जमालपुर स्टेशन में खड़ी रही. तीन घंटे तक खड़ी रहने के बाद चलायी तो गयी, लेकिन पटना साहिब तक ही गयी. पटना साहिब-दानापुर के बीच ट्रेन रद्द दिया गया.
गुलजारबाग से भागलपुर के लिए खुली दानापुर इंटरसिटी : भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना साहिब तक गयी, लेकिन यह वापसी में गुलजारबाग से भागलपुर के लिए खुली, इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, किऊल-गया होकर चली : पटना के समीप रेलवे ट्रैक पर पानी आने से अप ब्रह्मपुत्र मेल, सियालदाह-वाराणसी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें किऊल-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय डायवर्ट रूट होकर चलायी गयी. डाउन लाइन की ट्रेन गरीब रथ को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया-किऊल रूट पर डायवर्ट कर दिया गया.
एलटीटी- गुवाहाटी एक्सप्रेस को किया डायवर्ट, नवगछिया होकर गुजरी : भागलपुर होकर एलटीटी से गुवाहाटी चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का भी रूट डायवर्ट कर दिया गया. यह ट्रेन नवगछिया के रास्ते चलायी गयी.
बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी का रोका परिचालन : पटना में पानी से बांका-इंटरसिटी का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया. यह ट्रेन बांका में ही खड़ी रही. सुबह 9.04 बजे के बजाय दोपहर 1.47 बजे खुली.
पटना में कॉशन लेकर गुजारी गयी डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस : आनंद विहार टर्मिनल से आने वाली डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना के बीच पहले रोक दिया गया. बाद में इसे काॅशन लेकर पटना जंक्शन से गुजारा गया. भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस का सीधे रूट से परिचालन किया गया.
सबौर-कहलगांव सेक्शन : ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग मैन तैनात : सबौर-कहलगांव रेल रूट पर रेल पुल संख्या 130, 132 एवं 144 ए के नीचे बाढ़ का पानी खतरे के निशान से पार कर गया है. रेलवे ने बढ़ रहे जलस्तर की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग मैन की तैनाती की है, जो 24 घंटे पेट्रोलिंग करेगा. रेलवे के अनुसार मोबाइल पेट्रोलिंग मैन सबौर-कहलगांव सेक्शन के लिए भी तैनात हैं. खराब मौसम में रेलवे कर्मी दिनभर काम करते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन