भागलपुर: अगले 72 घंटे में मूसलधार बारिश के आसार, अस्पताल में मरीज परेशान, 2016 के बाद पहली बार…

भागलपुर : एक तरफ बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है. लोग विभिन्न राहत शिविरों, स्कूलों और परिचितों के घरों में रह रहे हैं. दूसरी तरफ शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश ने बाढ़ पीड़ितों में तंबुओं में बंद कर दिया. मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े देखें, तो वर्ष 2016 के बाद पहली बार […]
भागलपुर : एक तरफ बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है. लोग विभिन्न राहत शिविरों, स्कूलों और परिचितों के घरों में रह रहे हैं. दूसरी तरफ शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश ने बाढ़ पीड़ितों में तंबुओं में बंद कर दिया. मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े देखें, तो वर्ष 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि 24 घंटे में 92 एमएम बारिश हुई. वर्ष 2017 में 24 घंटे में सर्वाधिक 76.1 और 2018 में 17.4 एमएम ही वर्षा हुई थी. भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए रिपोर्ट दी है कि शनिवार को पूर्णिया, कटिहार, बांका, भागलपुर में भी बहुत अधिक भारी वर्षा हो सकती है. मुंगेर, जमुई व लखीसराय में भी भारी बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










