bhagalpur news. होली मिलन में कहीं संगीत संध्या, कहीं सहभोज, तो कहीं मंजूषा कला का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. होली मिलन में कहीं संगीत संध्या, कहीं सहभोज, तो कहीं मंजूषा कला का प्रदर्शन

शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. कहीं संगीत संध्या का आयोजन, कहीं सहभोज का आयोजन, तो कहीं मंजूषा कला का प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. कहीं संगीत संध्या का आयोजन, कहीं सहभोज का आयोजन, तो कहीं मंजूषा कला का प्रदर्शन किया गया. अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, भागलपुर एवं बांका जिला के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन लाजपत पार्क समीप एक निजी हॉस्पिटल परिसर में हुआ. अतिथियों ने समारोह में संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग व भावी पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने पर बल दिया. कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो क्षेमेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ अंजना प्रकाश, अधिवक्ता भोला मंडल, ईं सतेंद्र, शशिशंकर राय समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत ईं अमन सिन्हा एंव दिलीप सिंह ने किया. लायंस क्लब सिल्क सिटी लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी ने भीखनपुर स्थित शरद दुगड़ के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि वरीय चिकित्सक डॉ रेखा झा थीं. संचालन अलका दुगड़ ने किया. आलोक डोकानियां एवं सुनील सलामपुरिया ने अतिथियों का स्वागत किया. राजेश, संजीता, अध्यक्ष पुष्पक अग्रवाल, सचिव प्रणव सूचंती, कोषाध्यक्ष पवन भालोठिया, पंकज जालान, सीए सुनील दारूका, डॉ गौतम अग्रवाल, डॉ शुभम सार्थक, संजय शाह, शंभू भगत, उज्जैन कुमार जैन ””””मालू””””, सुनील झुनझुनवाला, नवनीत सर्राफ, नीता केडिया, सपना मालू आदि उपस्थित थे. रेशम भवन में हुआ मंजूषा कलाकारों का जुटान रेशम भवन में मंजूषा गुरु मनोज पंडित के नेतृत्व में मंजूषा कलाकारों का जुटान हुआ. सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल डालकर होली की बधाई दी. कार्यक्रम में मंजूषा कलाकार अनुकृति, मंजूषा प्रशिक्षण कला केंद्र की प्राचार्य सुमना सागर समेत जिले व आसपास के मंजूषा कलाकार शामिल हुए. इस दौरान मंजूषा कला का प्रदर्शन भी किया गया. सभी ने होली व्यंजन पुआ-पकवान का लुत्फ उठाया. पीस सेंटर परिधि ने दिया सद्भावना का संदेश पीस सेंटर परिधि की ओर से कला केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कासिमपुर के कलाकार रामचरित्र यादव के संयोजन में होली गीत का आयोजन हुआ. पारंपरिक होली गीत, जोगीरा, मुशायरा, कविता पाठ हुआ. होली मिलन में हिंदू, मुसलमान, ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी. एमएलसी डॉ एनके यादव, पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव, सीडीपीओ चंचल कुमारी, सरिता सिंह, प्रेमचंद्र पांडेय का योगदान रहा. पीस सेंटर के संयोजक राहुल व उदय ने अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर डॉ जयंत जलद, डॉ सुनील अग्रवाल प्रकाश चंद्र गुप्ता, अर्जुन शर्मा, रेखा रमन, अमृता प्रियंवदा, सरिता सिन्हा, चंदा देवी, निरुपम कांति पाल, सच्चिदानंद किरण, वासुदेव भाई, दिवाकर घोष, राजेश कुमार झा, दिव्या गुप्ता, मृदुल सिंह, रूपा रानी, अभय कुमार भारती, कुमकुम, लाडली राज, उज्जवल कुमार घोष, ललन, जयप्रकाश कुमार, अभिजीत उपस्थित थे.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन