आज से शुरू होगी सातवीं आर्थिक जनगणना
Updated at : 26 Aug 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : सातवीं आर्थिक जनगणना के लिए सुपरवाइजर और इन्युमरेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को टाउन हॉल आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएससी जिला प्रबंधक राहुल कुमार पांडेय व मो शम्स तबरेज ने किया. कार्यक्रम में भागलपुर के विभिन्न प्रखडों के 600 सुपरवाइजर और इन्युमरेटर ने भाग लिया. सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा हरी […]
विज्ञापन
भागलपुर : सातवीं आर्थिक जनगणना के लिए सुपरवाइजर और इन्युमरेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को टाउन हॉल आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएससी जिला प्रबंधक राहुल कुमार पांडेय व मो शम्स तबरेज ने किया.
कार्यक्रम में भागलपुर के विभिन्न प्रखडों के 600 सुपरवाइजर और इन्युमरेटर ने भाग लिया. सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर इसकी विधिवत शुरुआत की जायेगी.
सीएससी के अनुसार सीएससी इ-गर्वनेंस सर्विसेज के द्वारा यह सातवीं आर्थिक जनगणना सोमवार से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए प्रत्येक पंचायत में सीएससी संचालकों को सुपरवाइजर बनाया गया है. मुख्य अतिथि के रूप में जिला सांख्यकी अधिकारी शंभू राय, एनएसओ से राज कुमार मिश्रा और सांख्यकी विभाग से पंकज कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




