दो दिन भी ठीक से नहीं चल सका 1.75 करोड़ का एस्केलेटर, होता रहा खराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2019 5:36 AM
भागलपुर :रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित 1.80 करोड़ का एस्केलेटर 40 यात्रियों का बोझ भी नहीं झेल पाया. उद्घाटन के दूसरे दिन शुक्रवार को रुक-रुक कर चला. उद्घाटन के समय भी एस्केलेटर तीन बार बंद हुआ था. इस दौरान एस्केलेटर से आधे यात्री नीचे उतारे गये थे, जिसके बाद उसे दोबारा चालू किया गया. ऐसा तीन […]
भागलपुर :रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित 1.80 करोड़ का एस्केलेटर 40 यात्रियों का बोझ भी नहीं झेल पाया. उद्घाटन के दूसरे दिन शुक्रवार को रुक-रुक कर चला. उद्घाटन के समय भी एस्केलेटर तीन बार बंद हुआ था. इस दौरान एस्केलेटर से आधे यात्री नीचे उतारे गये थे, जिसके बाद उसे दोबारा चालू किया गया. ऐसा तीन बार हुआ.
स्वतंत्रता दिवस पर इसका शुभारंभ गुरुवार को विद्युत सामान्य विभाग के तकनीशियन श्री प्रसाद चौधरी के हाथो हुआ. मौके पर मंडल विद्युत अभियंता प्रजापति एवं स्टेशन अधीक्षक समर सिंह मौजूद थे. शुक्रवार को इसमें कुछ घंटों के लिए खराबी आयी, पर ठीक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










