देह व्यापार में शामिल टिंकू मंडल पूर्णिया के अकबरपुर से अरेस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 5:13 AM
भागलपुर : भागलपुर के जीरोमाइल थाने में दर्ज देह व्यापार मामले में शामिल टिंकू मंडल उर्फ टुनटुन मंडल को भागलपुर की विशेष टीम ने पूर्णिया जिले के अकबरपुर ओपी पुलिस के सहयोग से अकबरपुर के डढ़वा गांव से गिरफ्तार किया है. टिंकू मंडल पिछले कई साल से इस धंधे में शामिल है. पुलिस के पास […]
भागलपुर : भागलपुर के जीरोमाइल थाने में दर्ज देह व्यापार मामले में शामिल टिंकू मंडल उर्फ टुनटुन मंडल को भागलपुर की विशेष टीम ने पूर्णिया जिले के अकबरपुर ओपी पुलिस के सहयोग से अकबरपुर के डढ़वा गांव से गिरफ्तार किया है. टिंकू मंडल पिछले कई साल से इस धंधे में शामिल है. पुलिस के पास पहुंची एक युवती द्वारा इस मामले का भंडाफोड़ करने के बाद,
छापेमारी में पुलिस ने पूर्णिया के उसी गांव से अगवा की गयी दूसरी लड़की को भी बरामद किया. एक को टिंकू ने 20 हजार और दूसरी को उसके भतीजे जीतन मंडल ने 30 हजार में बेचा था. धंधे का मास्टरमाइंड मधेपुरा जिला के बिहारीगंज का मिथिलेश मंडल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










