सबौर-जमसी पथ पर चलना मश्किल, फिसलन से परेशानी
Updated at : 15 Jul 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

सबौर : सबौर-जमसी पथ पर ललमटिया पुल का टूटा गाटरवाल पड़ा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कई बार विभाग से मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं होने से हल्की बारिश के बाद आवागमन बंद हो जाता है. ग्रामीण बताते हैं कि या पथ सबसे ज्यादा नजदीक और चालू है. ज्यादातर […]
विज्ञापन
सबौर : सबौर-जमसी पथ पर ललमटिया पुल का टूटा गाटरवाल पड़ा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कई बार विभाग से मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं होने से हल्की बारिश के बाद आवागमन बंद हो जाता है. ग्रामीण बताते हैं कि या पथ सबसे ज्यादा नजदीक और चालू है. ज्यादातर लोग जाम की समस्या से इस पथ का उपयोग करते हैं.
बरसात के बाद इस पथ होकर चलना मुश्किल हो जाता है और शाम ढलते ही फिसलन से लोग चोटिल हो रहे हैं, जबकि घोघा से ईंट व छरी सहित बालू गाड़ी, स्कूली वाहन, सवारी गाड़ी, ऑटो का आना-जाना इस पथ पर लगा रहता है, लेकिन वर्तमान हालात में हल्की वर्षा के बाद पैदल चलना मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




