ePaper

मायागंज अस्पताल में 200 बेड के लिए मिली स्वीकृति

Updated at : 29 Jun 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
मायागंज अस्पताल में 200 बेड के लिए मिली स्वीकृति

भागलपुर : शुक्रवार का दिन जेएलएनएमसीएच और सदर अस्पताल के लिए खुशी की खबर लेकर आया. एक खबर से यहां की व्यवस्था बेहतर होगी, तो दूसरे से मरीजों को योजना का लाभ अधिक देने का सोच विकसित होगी. स्वास्थ्य विभाग ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल को 200 बेड बढ़ाने की अनुमति प्रदान […]

विज्ञापन

भागलपुर : शुक्रवार का दिन जेएलएनएमसीएच और सदर अस्पताल के लिए खुशी की खबर लेकर आया. एक खबर से यहां की व्यवस्था बेहतर होगी, तो दूसरे से मरीजों को योजना का लाभ अधिक देने का सोच विकसित होगी.

स्वास्थ्य विभाग ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल को 200 बेड बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है. अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल और प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा कई माह से इस कार्य में लगे थे. इसमें इमरजेंसी में सौ सीट बढ़ेगी, जबकि सर्जरी इंडोर में सौ बेड लगाया जायेगा. अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने बताया लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहा था. अनुमति मिलने के बाद अब बिहार सर्विस मेडिकल कॉरपोरेशन के इंजीनियर जल्द अस्पताल आयेगा. यहां खाली जमीन पर अलग से भवन बनाया जायेगा. जमीन का चयन कर पूर्व में ही किया गया था.
इसके बाद कार्य आरंभ कर दिया जायेगा. बता दें, अस्पताल में बेड बढ़ने से यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल पायेगी. अस्पताल में मरीजों को फर्श पर लेट कर इलाज कराने से मुक्ति मिल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन