भागलपुर सृजन घोटाला : पूर्व सीएस की वेतन वृद्धि पर लगी रोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में भागलपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ उदय शंकर चौधरी को स्वास्थ्य विभाग ने मामूली रूप से दंडित किया है. उनके एक वेतन वृद्धि पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है. पूर्व सिविल सर्जन डॉ चौधरी पर बैंक द्वारा 4075483 रुपये के सरकारी राशि का गबन कर सृजन महिला […]
विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में भागलपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ उदय शंकर चौधरी को स्वास्थ्य विभाग ने मामूली रूप से दंडित किया है.
उनके एक वेतन वृद्धि पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है. पूर्व सिविल सर्जन डॉ चौधरी पर बैंक द्वारा 4075483 रुपये के सरकारी राशि का गबन कर सृजन महिला विकास संस्थान के सबौर खाते में जमा किये जाने व उक्त राशि का दुरुपयोग करने का आरोप है. उक्त आरोप को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है.
संचालन पदाधिकारी ने रिपोर्ट में मंतव्य दिया कि आरोप प्रमाणित नहीं हुआ है. इस रिपोर्ट से असहमत होते हुए विभाग ने डॉ चौधरी से दूसरी बार पांच दिसंबर 2018 को शोकॉज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










