ePaper

सृजन घोटाले की कमाई से प्रॉपर्टी खरीद खेल का राज तलाश रही सीबीआइ

Updated at : 08 Jun 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
सृजन घोटाले की कमाई से प्रॉपर्टी खरीद खेल का राज तलाश रही सीबीआइ

भागलपुर : सृजन घोटाले से प्रॉपर्टी खरीदने के खेल का राज तलाशना सीबीआइ ने शुरू कर दिया है. सीबीआइ ने मामले में आरोपितों से पूछताछ व उनके यहां मारे गये छापे में जब्त प्रॉपर्टी के कागजात की निबंधन विभाग से जांच करवाना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में दर्जन भर प्रॉपर्टी के डीड नंबर […]

विज्ञापन

भागलपुर : सृजन घोटाले से प्रॉपर्टी खरीदने के खेल का राज तलाशना सीबीआइ ने शुरू कर दिया है. सीबीआइ ने मामले में आरोपितों से पूछताछ व उनके यहां मारे गये छापे में जब्त प्रॉपर्टी के कागजात की निबंधन विभाग से जांच करवाना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में दर्जन भर प्रॉपर्टी के डीड नंबर की सूची भेजी गयी है.

इस डीड नंबर के क्रेता और विक्रेता दोनों के बारे में रिपोर्ट मांगी गयी है. यह भी कहा गया है कि प्रॉपर्टी खरीद के दौरान गवाह के तौर पर कौन उपस्थित थे और उनका नाम व पता क्या है. सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी प्रॉपर्टी के सहारे घोटालेबाज के सहयोगियों तक पहुंचना चाहती है.

बाइपास में जमीन व शहर के अपार्टमेंट व मॉल में हुए निवेश : सृजन घोटाले में मालामाल होनेवाले आरोपितों ने बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी बनाने में पैसे निवेश किये. इसमें न्यू टाउनशिप के रूप में विकसित होनेवाले बाइपास के दोनों ओर जमीन की खरीद की है. सस्ते दर पर कई एकड़ जमीन की खरीद के साथ ही कई आरोपितों ने शहर के अर्पाटमेंट व मॉल में फ्लैट व दुकान का एग्रीमेंट करवाया. सीबीआइ ने छापेमारी में कई आरोपितों के घर से रजिस्टर्ड जमीन, फ्लैट व दुकान के कागजात जब्त किये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन