20 जून के बाद हर घर को कूड़ा के लिए निगम देगा दो डस्टबीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2019 2:43 AM
भागलपुर : शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और घरों से गीला और सूखा कूड़ा उठाने को लेकर निगम ने पहले से एक योजना तैयार की थी, जिस पर अमल करने को लेकर प्रयास तेज हो गया है. घरों में गीला और सूखा कूड़ा रखने को लेकर निगम क्षेत्र के हर घरों में दो […]
भागलपुर : शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और घरों से गीला और सूखा कूड़ा उठाने को लेकर निगम ने पहले से एक योजना तैयार की थी, जिस पर अमल करने को लेकर प्रयास तेज हो गया है. घरों में गीला और सूखा कूड़ा रखने को लेकर निगम क्षेत्र के हर घरों में दो डस्टबीन देगा. यह डस्टबीन निगम नि:शुल्क देगा.
इसके लिए निगम ढाई सौ डस्टबीन की खरीद करेगा. इसके खरीद को लेकर 28 मई को टेंडर किया जायेगा. इस डस्टबीन को 20 जून के बाद इसे घरों में बांटना शुरू कर दिया जायेगा. हर घर में ग्रीन और ब्लू कलर का डस्टबीन दिया जायेगा. ग्रीन डस्टबीन में गीला कूड़ा और ब्लू डस्टबीन में सूखा कूड़ा रखा जायेगा.
उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि हर घरों में दो डस्टबीन रखा जायेगा, एक में गीला और एक में सूखा कूड़ा रखा जायेगा. इसके लिए ढाई सौ डस्टबीन की खरीद की जायेगी. उन्होंने बताया कि इसका टेंडर 28 मई को किया जायेगा. उन्होंने बताया कि हर दिन हर घरों के दोनों डस्टबीन से गीला और सूखा कूड़ा का उठाव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










