पांच वार्डों में निर्माण काे एनओसी, छह लाख, 32 हजार से बनेगा कंपोस्ट पिट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 6:13 AM
भागलपुर : शहर के पांच वार्डों में कंपोस्ट पिट निर्माण को एनओसी मिल गया है. जगदीशपुर व नाथनगर के अंचलाधिकारी ने निगम क्षेत्र के पांच वार्डों में कंपोस्ट पिट निर्माण को एनओसी दे दिया है. निगम के उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल को पत्र लिखा है. योजना शाखा […]
भागलपुर : शहर के पांच वार्डों में कंपोस्ट पिट निर्माण को एनओसी मिल गया है. जगदीशपुर व नाथनगर के अंचलाधिकारी ने निगम क्षेत्र के पांच वार्डों में कंपोस्ट पिट निर्माण को एनओसी दे दिया है. निगम के उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल को पत्र लिखा है.
योजना शाखा प्रभारी को लिखे पत्र में उप नगर आयुक्त ने लिखा है कि प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के पांच मई के द्वारा ठोस अपशिष्ठ प्रसंस्करण के लिए गीला कचरा के लिए कंपोस्ट पिट निर्माण कराने का आदेश प्राप्त प्राप्त हुआ है. पत्र में योजना शाखा प्रभारी को कहा गया है कि आपको अधोहस्ताक्षरी से और नगर आयुक्त स्तर से मौखिक निर्देश दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










