भागलपुर : सर्जरी वार्ड में भर्ती 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

Updated at : 08 Apr 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : सर्जरी वार्ड में भर्ती 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

भागलपुर : मायागंज अस्पताल के सर्जरी वार्ड में शनिवार की दोपहर रजौन की 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की गयी. पीड़िता ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है. पीड़ित महिला ने बताया कि पीठ में हुए घाव के इलाज के लिये वह मायागंज अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां उसका […]

विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज अस्पताल के सर्जरी वार्ड में शनिवार की दोपहर रजौन की 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की गयी. पीड़िता ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है. पीड़ित महिला ने बताया कि पीठ में हुए घाव के इलाज के लिये वह मायागंज अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां उसका ऑपरेशन होना था.
शनिवार की दोपहर उसी के वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ मौजूद एक पुरुष उसके पास आया और बेहतर इलाज का झांसा देकर अपने साथ चलने को कहा. जब महिला का पति भी साथ जाने लगा, तो उस व्यक्ति ने उसके पति को रुकने को कहा और महिला को लेकर सर्जरी वार्ड के बगल के एक कमरे में ले गया और दरवाजे को बंद कर दिया.
इसके बाद महिला का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को भी बताने से मना करते हुए अस्पताल से बाहर निकलवाने की धमकी दी. इसके बाद वह महिला को लेकर वापस उसके बेड पर चला गया. उसके जाने के बाद महिला ने अपने पति को जानकारी दी. महिला के पति ने इसकी शिकायत मायागंज अस्पताल स्थित पुलिस पिकेट में की.जहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने सर्जरी वार्ड स्थित महिला के बेड पर पहुंच महिला का फर्द बयान दर्ज किया.
सर्जरी वार्ड में भर्ती व्यक्ति से पता चला आरोपित का नाम
पीड़ित महिला के पति ने पुलिस के पास जाने से पहले आरोपित के बारे में जानकारी इकट्ठा की. पीड़िता के पति ने बताया कि जिस वार्ड में उनकी पत्नी भर्ती थी उसी वार्ड में एक अन्य मरीज भी भर्ती था. जिसके बाद उक्त व्यक्ति आया था.
भर्ती मरीज से जब उसने उसके साथ मौजूद व्यक्ति के बारे में पूछे पर उसने उक्त व्यक्ति का नाम गोपाल महतो बताया. जोकि बांका जिला के ही बौंसी स्थित दुमरी फड़ी का रहने वाला है. मामले में नाम सामने के आने के बाद पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गयी. वहीं पुलिस ने भर्ती मरीज जिसके साथ गोपाल महतो मौजूद था उससे भी पूछताछ की.
पुलिस ने करायी महिला की मेडिकल जांच, दर्ज होगा 164 का बयान
मामले में पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कराये जाने के बाद रविवार दोपहर को बरारी पुलिस ने उक्त महिला की मेडिकल जांच करायी. पुलिस पदाधिकारी का कहना था कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा. पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद महिला का 164 का बयान दर्ज कराने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन