भागलपुर : सत्ता का लोभ होता तो बीजेपी से मिल बन जाते मुख्यमंत्री : तेजस्वी

Updated at : 05 Apr 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : सत्ता का लोभ होता तो बीजेपी से मिल बन जाते मुख्यमंत्री : तेजस्वी

मधुबनी/नवगछिया (भागलपुर) : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्हें सत्ता का लोभ नहीं है. यदि सत्ता का लोभ होता, तो वह आज बिहार के मुख्यमंत्री होते. वह भी भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सीएम बन सकते थे. उन्होंने कभी भी सिद्धांत से समझौता नहीं किया है. वे गुरुवार को झंझारपुर के […]

विज्ञापन
मधुबनी/नवगछिया (भागलपुर) : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्हें सत्ता का लोभ नहीं है. यदि सत्ता का लोभ होता, तो वह आज बिहार के मुख्यमंत्री होते. वह भी भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सीएम बन सकते थे.
उन्होंने कभी भी सिद्धांत से समझौता नहीं किया है. वे गुरुवार को झंझारपुर के राजद नेता गुलाब यादव के नामांकन के बाद रामपट्टी राज मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे. वहीं, नवगछिया के हाइस्कूल मैदान में भागलपुर संसदीय क्षेत्र के राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है. भाजपा सत्ता में आयी तो लोकतंत्र को खतरा है. लालू जी का संदेश है कि यही चुनाव तय करने वाला है कि आगे चुनाव होगा या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन