भागलपुर : मारवाड़ी कॉलेज शपथ ग्रहण विवाद के घेरे में, बीच में ही बंद करना पड़ा संबोधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 7:30 AM
विज्ञापन
भागलपुर : मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व छात्र संघ के कुछ सदस्यों व छात्रों के कारण विवाद हो गया. कार्यक्रम में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा आैर पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर से संबोधन कराने को लेकर कार्यक्रम बीच में ही समाप्त करना पड़ गया. कॉलेज सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण […]
विज्ञापन
भागलपुर : मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व छात्र संघ के कुछ सदस्यों व छात्रों के कारण विवाद हो गया. कार्यक्रम में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा आैर पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर से संबोधन कराने को लेकर कार्यक्रम बीच में ही समाप्त करना पड़ गया.
कॉलेज सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण को लेकर मंच पर डीएसडब्ल्यू, प्राचार्य, डॉ गुरुदेव पोद्दार, डॉ शिव प्रसाद यादव व डॉ स्वस्तिका दास के लिए कुर्सी लगायी गयी थी. शपथ भी हुआ, लेकिन इसी दौरान वहां पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर पहुंचीं. छात्रों ने उन्हें मंच पर बैठा दिया. इसी बीच डिप्टी मेयर राजेश वर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे. उस समय पूर्व डिप्टी मेयर संबोधित कर रही थीं.
काॅलेज के पूर्व छात्र संघ के सदस्य राजेश वर्मा से भी संबोधन कराना चाह रहे थे. उन लोगों ने इसके लिए कोशिश की, पर प्राचार्य उस छात्र पर भड़क गये. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है. इसी दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करण शर्मा ने माइक ले ली और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया. इसके बाद से सारे अतिथि प्राचार्य के साथ कार्यक्रम से बाहर निकल गये.
मैं शपथ लेता हूं कि कॉलेज व छात्रों के विकास के लिए करूंगा काम
मारवाड़ी व एसएम कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. शपथ ग्रहण के दौरान निर्वाचित सदस्यों ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि कॉलेज व छात्रों के विकास के लिए काम करूंगा. चुनाव अधिनियम का पालन किया जायेगा.
मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो अखिलेश श्रीवास्तव ने किशन सोनी अध्यक्ष, निरंजन कुमार उपाध्यक्ष, पूजा कुमारी सचिव, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष अमन कुमार लाठ सहित सात कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य निर्वाची पदाधिकारी प्रो योगेंद्र ने की.
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ गुरुदेव पोद्दार, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, डॉ स्वस्तिका दास, डॉ प्रज्ञा राय व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. वहीं, दूसरी ओर एसएम कॉलेज में प्राचार्या डॉ अर्चना ठाकुर ने छात्रसंघ की निर्वाचित अध्यक्ष शंभवी कुमारी, उपाध्यक्ष चंदा कुमारी, कोषाध्यक्ष मुस्कान लाल, संयुक्त सचिव नेहा कुमारी, सचिव समीक्षा कुमारी सहित कार्यकारिणी सदस्य को शपथ दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










