अब शहीद रतन की आत्मा को मिलेगी शांति

सन्हौला : पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से ही गुस्से और गम से उद्वेलित था शहीद रतन कुमार ठाकुर का गांव रतनपुर. बच्चे-से बूढ़े तक के दिल में बदले की आग धधक रही थी. लेकिन मंगलवार को जैसे ही गांव में यह खबर फैली कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर बम […]
सन्हौला : पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से ही गुस्से और गम से उद्वेलित था शहीद रतन कुमार ठाकुर का गांव रतनपुर. बच्चे-से बूढ़े तक के दिल में बदले की आग धधक रही थी. लेकिन मंगलवार को जैसे ही गांव में यह खबर फैली कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर बम बरसाये हैं, तो गांव का माहौल ही बदल गया. लोग होली-दीवाली सी खुशी का इजहार करने लगे. अबीर-गुलाल उड़ाये जाने लगे और गांव की गली-गली में पटाखे छोड़े जाने लगे.
बेचैन चेहरों पर थोड़े संतोष के भाव तो झलके, पर दिल की आग ठंड करने के लिए इससे भी बड़ी कार्रवाई की जरूरत गांव के लोगों ने जतायी. ग्रामीणों ने हमले को लेकर भारतीय सैनिकों के पराक्रम को सैल्यूट किया और आतंकियों को सबक सिखाने और अपनी ताकत का एहसास कराने के लिये लगातार हमले करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




