जाम लगनेवाले चौराहे होंगे चिह्नित, मिल-बैठ करेंगे समाधान

Updated at : 26 Feb 2019 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
जाम लगनेवाले चौराहे होंगे चिह्नित, मिल-बैठ करेंगे समाधान

भागलपुर : शहर में लगातार लग रहे जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर एसएसपी ने सोमवार को अपने कार्यालय में सिटी एसपी समेत जिले के सभी डीएसपी के साथ बैठक की. सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी को ट्रैफिक की जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी को भी […]

विज्ञापन

भागलपुर : शहर में लगातार लग रहे जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर एसएसपी ने सोमवार को अपने कार्यालय में सिटी एसपी समेत जिले के सभी डीएसपी के साथ बैठक की. सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी को ट्रैफिक की जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी को भी ट्रैफिक की मॉनिटरिंग करने को कहा है.

एसएसपी ने बताया कि नये ट्रैफिक डीएसपी को पूरे क्षेत्र में घूमकर व्यस्ततम और सर्वाधिक जाम लगने वाले चौक-चौराहों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गयी है. ट्रैफिक डीएसपी उक्त चौक चौराहों को चिह्नित कर वहां स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, ऑटो-रिक्शा पड़ाव आदि समस्याओं का हल निकालेंगे. इसके बाद शहरी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर सख्ती से दंडात्मक कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को फाइन करेंगे.
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि विगत कुछ दिनों से दोबारा शुरू हुए जाम की मॉनिटरिंग की गयी है. जिसमें पाया गया है कि भागलपुर में दो तरह के जाम लग रहे हैं. एक तो भारी वाहन (बस-ट्रक) की वजह से और दूसरा छोटे वाहन (बाइक-ऑटो-कार) की वजह से.
विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भारी वाहनों के जाम की मॉनिटरिंग और संचालन के लिये विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी के अलावा एक और एसआइ की प्रतिनियुक्ति की गयी है. टीओपी प्रभारी एसआइ संतोष शर्मा और एसआइ चंदन कुमार दूबे 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में भागलपुर जीरोमाइल चौक से लेकर नवगछिया जीरोमाइल चौक तक वाहनों की माॅनिटरिंग करेंगे.
इसके अलावा शहरी और अन्य क्षेत्रों में जाम की मॉनिटरिंग सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी करेंगे. निर्धारित समय पर नो इंट्री को लगाना और खोलना इसकी जवाबदेही नो इंट्री प्वाइंट्स के संबंधित थानाध्यक्षों की होगी. लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. पूर्व में दिये गये सभी निर्देशों को लागू कराने की जिम्मेदारी पूरी तरह से ट्रैफिक डीएसपी की होगी.
जिसमें जाम लगने की स्थिति में सभी डीएसपी को इसकी सूचना देना और संबंधित डीएसपी अपने अपने क्षेत्रों के थानाध्यक्ष को भारी वाहनों के परिचालन को जाम खत्म होने तक रोके रखेंगे. एक दिशा से आ रहे ट्रकों का केवल एक लाइन बने इसकी जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्षों की होगी आदि निर्देशों को लागू करवाने की जिम्मेदारी ट्रैफिक डीएसपी की होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन